Jan.8 - आज की टॉप क्रिकेट ख़बरें- सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए है और वो अभी ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी के आधार पर 242 रन पीछे है। देखें पूरा स्कोरकार्ड 


Advertisement

 

Advertisement

दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के शानदार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 27वां शतक पूरा किया। वो 131 रन बनाकर आउट हुए।


श्रीलंका के ऑलराउंडर शेहान जयसूर्या ने 29 साल की उम्र में श्रीलंका क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अपने परिवार के साथ अमेरिका शिफ्ट होने के चलते उन्होंने यह फैसला किया है।


बीबीएल के 33वें मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को 6 विकेट से हरा दिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड 


 

Advertisement

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपने खेतों में स्ट्रॉबेरी खाते हुए नजर आ रहे हैं। देखें VIDEO


महेंद्र सिंह अब इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोवर पाने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए है। पहले स्थान पर विराट कोहली का नाम है। पढ़े पूरी ख़बर


भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा है कि साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने उन्हें आईपीएल के दौरान आउट स्विंगर सिखाने में मदद की थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार