पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एम एस धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। इस बीच धोनी ने काफी लंबे समय बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में थाला धोनी स्ट्रॉबेरी के खेत में जमकर स्ट्रॉबेरी खाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
एम एस धोनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन दिया है। धोनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अगर मैं इसी तरह खेतों में जाता रहा तो बाजार के लिए कोई स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी।' फैंस धोनी को कितना ज्यादा मिस करते हैं इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कुछ ही देर में इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है।
बता दें कि धोनी बहुत जल्द दुबई के बाजारों में अपने फार्महाउस में उगाई गई सब्जियों को बेचने का व्यवसाय भी करेंगे। धोनी आर्गेनिक फार्मिंग के शौकीन हैं। धोनी के फार्महाउस पर फल और सब्जियां जैसे स्ट्रॉबेरी, गोभी, टमाटर, ब्रोकोली, मटर, हॉक और पपीते की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।