MS Dhoni fan followers becomes the second cricketer after Virat Kohli to get 3 crore Instagram follo ()
महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कह दिया था। हालांकि इसमें कोई संदेह नहीं है कि क्रिकेट से सन्यास लेने के बावजूद भारत के पूर्व कप्तान के फैन फॉलोविंग में कोई कमी नहीं आई है।
अब एमएस धोनी ने मैदान के बाहर अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। धोनी जोकि सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते है इसके बावजूद उनेक इंस्टाग्राम पर अब 30 मिलियन फॉलोवर हो गए है।
क्रिकेटरों की बात करे तो धोनी से आगे केवल विराट कोहली है जिनके इंस्ट्रग्राम पर 80 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर है। धोनी अब क्रिकेटरों की लिस्ट में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फैन फॉलोविंग वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए है। खास बात यह है कि धोनी ने इंस्टाग्राम पर केवल 108 पोस्ट ही शेयर किए है।