आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन इस टॉस के दौरान एक विवाद देखने को मिला। टॉस सेरेमनी के दौरान, प्रेजेंटर रवि शास्त्री ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को सिक्का दिया। गिल ने सिक्का उछाला और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने 'हेड्स' कहा, लेकिन सिक्का 'टेल्स' पर गिरा।
हालांकि, मज़े की बात ये रही कि टॉस दोबारा करना पड़ा क्योंकि मैच रेफरी प्रकाश भट्ट पराग की आवाज़ नहीं सुन पाए। ये फैसला गिल को रास नहीं आया और वो इस स्थिति से साफ तौर पर नाखुश दिखे। इसके बाद जब गिल ने दोबारा सिक्का उछाला तो उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया और इस बार टॉस राजस्थान रॉयल्स के पक्ष में गया। इस हाई-प्रेशर मुकाबले में टॉस जीतकर पराग ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
टॉस के दौरान हुए इस विवाद ने सोशल मीडिया पर भी जंग छेड़ दी। गुजरात के फैंस का मानना था कि उनके साथ धोखा हुआ जबकि राजस्थान के फैंस टॉस जीतने से काफी खुश नजर आए। बता दें कि राजस्थान ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं गुजरात ने एक बदलाव करते हुए साई किशोर को शामिल किया है।
टीमें इस मैच के लिए
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान।
Also Read: LIVE Cricket Score
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश पुंजा, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे