Towhid Hridoy Vs Shahnawaz Dahani Video: लंका प्रीमियर लीग 2026 (LPL 2026) का 15वां मुकाबला बीते मंगलवार, 28 जुलाई को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां जाफना किंग्स (Jaffna Kings) ने 202 रन डिफेंड करके कोलंबो कैप्स (Colombo Kaps) को 19 रनों से धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच जाफना किंग्स के बांग्लादेशी बल्लेबाज़ तौहीद हिरदॉय (Towhid Hridoy) ने कोलंबो कैप्स के पाकिस्तानी गेंदबाज़ शाहनवाज दहानी (Shahnawaz Dahani) की जमकर धुलाई की और उनके एक ओवर से पूरे 31 रन लूटे। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

इन दोनों खिलाड़ियों का आमना-सामना जाफना किंग्स की पारी के आखिरी ओवर में हुआ। यहां शाहनवाज दहानी अपने कोटे का आखिरी ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद से तौहीद हिरदॉय ने अटैक किया और पहली तीन गेंदों पर तीन गज़ब के छक्के ठोक डाले। इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाज़ ने अपनी लाइन लेंथ ही खो दी और एक वाइड बॉल फेंका।

हालांकि दूसरी तरफ तौहीद हिरदॉय ने गेंदबाज़ पर बिल्कुल भी रहम नहीं दिखाया और चौथी गेंद पर डबल और फिर एक छक्का और एक और चौका लगा दिया। तो इस तरह तौहीद हिरदॉय ने पाकिस्तानी बॉलर शाहनवाज़ दहानी के एक ओवर से 31 रन लूटे जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि तौहीद हिरदॉय ने जाफना किंग्स के लिए 8 गेंदों पर 1 चौका और 4 छक्के लगाकर 387.50 की स्ट्राइक रेट नाबाद 31 रन बनाए। वहीं दूसरी तरफ शाहनवाज़ दहानी ने अपने कोटे के 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 71 रन खर्चे। उनका इकोनॉमी रेट 17.75 रहा।

मैच का हाल: इस मुकाबले में कोलंबो कैप्स ने टॉस जीतकर जाफना किंग्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जाफना किंग्स के लिए इब्राहिम जादरान ने 65 गेंदों पर 12 चौके 3 छक्के लगाकर 95 रनों की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में कोलंबो कैप्स ने अपने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 183 रन बनाए। उनके किसी भी बल्लेबाज़ ने अर्धशतकीय पारी नहीं खेली। सदीरा समरविक्रमा ने सर्वाधिक रन जोड़े जो कि 36 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। तो ऐसे जाफना किंग्स ने ये मुकाबला 19 रनों से जीतकर अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार