ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम जीत के काफी करीब पहुंच गई है। चौथे दिन तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया के दूसरी पारी में चार विकेट चटका लिए हैं। इन चार में से दो विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए जबकि दो विकेट मोहम्मद सिराज ने चटकाए। हालांकि, भारत को पांचवां और सिराज को तीसरा विकेट भी मिल सकता था लेकिन अंपायर्स कॉल ने ट्रैविस हेड को बचा लिया।

Advertisement

ये घटना 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर देखने को मिली जब मोहम्मद सिराज की गेंद हेड के पैड्स पर जा लगी और गेंद पैड्स पर लगते ही सिराज ने विकेट का जश्न मनाना शुरू कर दिया। यहां तक कि उन्होंने अंपायर की तरफ मुड़कर भी नहीं देखा और वो जश्न मनाते-मनाते कीपर ऋषभ पंत के पास जा पहुंचे लेकिन अंपायर ने अपनी उंगली नहीं उठाई जिसके बाद टीम इंडिया ने रिव्यू लेने का फैसला किया।

Advertisement

इसके बाद जब रिव्यू देखा गया तो पता चला कि ये अंपायर्स कॉल थी और अगर अंपायर ने अपनी उंगली उठा दी होती तो रिव्यू भी हेड को ना बचा पाता। इस मज़ेदार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

वहीं, इससे पहले भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली औऱ केएल राहुल की शानदार पारियों के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 487 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की और पहली पारी में मिली 46 रन की बढ़त की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का लक्ष्य दिया। शस्वी ने 297 गेंदों में 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 161 रन बनाए। वहीं कोहली ने 143 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 2 छक्के जड़े। इसके अलावा केएल राहुल ने 176 गेंदों में 77 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने 2 विकेट, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिचेल मार्श ने 1-1 विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार