चेन्नई, 10 अगस्त - | एमए चिदम्बरम स्टेडियम में सोमवार को जारी ट्राई सीरीज मुकाबले में भारत-ए टीम ने साउथ के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट पर 258 रन बनाए। भारत-ए की ओर से सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और मनीष पांडेय ने शानदार अर्धशतक लगाए। दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ एक दिन पहले शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले अग्रवाल ने 61 गेंदों का सामना कर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाए।

दूसरी ओर, मनीष ने 38 गेंदों का सामना कर दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। कप्तान उन्मुक्त चंद (5) नाकाम रहे लेकिन करुण नायर ने 32, संजू सैमसन ने 23, अक्षर पटेल ने 20 और ऋषि धवन ने 26 रनों की उपयोगी पारी खेली।

केदार जाधव (0) का भी बल्ला नहीं चला। आस्ट्रेलिया-ए की ओर से एस्टन एगॉन ने पांच विकेट लिए। गुरविंदर संधू को दो विकेट मिले।

मूल रूप से आज दक्षिण अफ्रीका-ए और आस्ट्रेलिया-ए को भिड़ना था लेकिन दक्षिण अफ्रीका-ए टीम के 10 खिलाड़ियों के अचानक बीमार होने के कारण सोमवार को भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए से भिड़ना पड़ रहा है।

(आईएएनएस)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार