17 अगस्त,(CRICKETNMORE)। डैरेन ब्रावो के तूफानी अर्धशतक की बदौलत त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2018 के मुकाबले में सेंट लूसिया स्टार्स को 5 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम ने 19.5 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाकर मैच जीत लिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे नाइट राइडर्स की शुरूआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण (9) और क्रिस लिन (4) सिर्फ 20 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कॉलिन मुनरो और ब्रैंडन मैकुलम ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। मुनरो के आउट होने के बाद ब्रैंडन मैकुलम और डैरेन ब्रावो ने मिलकर 137 रनों की विजयी साझेदारी की। 208 रन के कुल स्कोर पर मैकुलम के रूप में टीम को चौथा झटका लगा। 

Advertisement

ब्रावो ने 36 गेंदों में 6 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 94 रन, वहीं मैकुलम ने 42 गेंदों में 3 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत 68 रन की पारी खेली। ब्रावो ने पोलार्ड द्वारा डाले गए 16वें ओवर में 5 छक्कों की मदद से अकेले 32 रन बनाए। इस ओवर ने ही मैच को नाइट राइडर्स के पाले में डाल दिया। 

 

सेंट लूसिया के लिए रहकीम कॉर्नवॉल, मिशेल मैकक्लेनाघन ने दो-दो और काइरोन पोलार्ड ने एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लूसिया ने डेविड वॉर्नर, रहकीम कॉर्नव़ॉल और काइरोन पोलार्ड की तूफानी पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। वॉर्नर ने 55 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन, काइरोन पोलार्ड ने 23 गेंदों में 1 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन की पारी खेली। वहीं कॉर्नवॉल ने 29 गेंदों ने 2 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार