मुंबई के हरफनमौला खिलाड़ी तनुश कोटियन और तुषार देशपांडे ने बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के दौरान इतिहास रच दिया। इन दोनों ने नंबर-10 और 11 पर खेलते हुए, एक ही पारी में शतक जड़ दिया और इसके साथ ही ये जोड़ी इस कारनामे को करने वाली प्रथम श्रेणी इतिहास में केवल दूसरी नंबर 10 और नंबर 11 जोड़ी बन गई।

Advertisement

अपने ओवरनाइट स्कोर नौ विकेट पर 337 रन से आगे खेलते हुए मुंबई की टीम पांचवें दिन लंच से पहले 569 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कोटियन और देशपांडे ने आखिरी विकेट के लिए 232 रनों की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी करके बड़ौदा को मैच से बाहर तो किया ही लेकिन साथ ही कई कीर्तिमान भी स्थापित कर दिए। कोटियन ने सबसे पहले 115 गेंदों में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। वहीं, देशपांडे ने 112 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनकी इस पारी मेंआठ चौके और छह छक्के शामिल थे।

Advertisement

देशपांडे और कोटियन की जोड़ी ने बनाए ये कीर्तिमान

दोनों बल्लेबाजों ने नंबर 10 और 11 पर बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला प्रथम श्रेणी शतक लगाया और इस तरह ये जोड़ी चंदू सरवटे और शुते बनर्जी के बाद एक ही पारी में नंबर 10 और नंबर 11 के रूप में प्रथम श्रेणी शतक दर्ज करने वाली दूसरी जोड़ी बन गई। सरवटे और बनर्जी ने 1946 में ओवल में सरे बनाम इंडियंस मैच में ये उपलब्धि हासिल की थी।

इसके अलावा कोटियन और देशपांडे के बीच हुई साझेदारी, ऐसी तीसरी साझेदारी है जब किसी भारतीय जोड़ी ने आखिरी विकेट के लिए 200 से अधिक की साझेदारी की है। देशपांडे नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए प्रथम श्रेणी शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। इसके साथ ही देशपांडे ने किसी भारतीय नंबर 11 बल्लेबाज द्वारा उच्चतम प्रथम श्रेणी स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवा लिया। देशपांडे ने बनर्जी के 121 रनों को पीछे छोड़ते हुए 123 रनों की पारी खेली।

Also Read: Live Score

Advertisement

इन दोनों के बीच हुई 232 रनों की साझेदारी रणजी ट्रॉफी रिकॉर्ड से एक रन कम रह गई। जहां सरवटे और बनर्जी के नाम 249 रनों की साझेदारी का ओवरऑल इंडियन रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं, रणजी ट्रॉफी का रिकॉर्ड अजय शर्मा और मनिंदर सिंह के नाम पर दर्ज है। शर्मा और सिंह ने 1991-92 के रणजी सेमीफाइनल में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बॉम्बे के खिलाफ 233 रन की साझेदारी के साथ उपलब्धि हासिल की थी। शर्मा ने नाबाद 259 रनों के साथ शीर्ष स्कोर बनाया। वहीं, सिंह ने मैच में 233 रनों की साझेदारी में 78 रन बनाए, जिसे दिल्ली ने अंततः पहली पारी की बढ़त के आधार पर जीत लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार