आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। श्रीलंका यह मैच लगभग हार गई थी लेकिन चमिका करुणारत्ने ने अंत के ओवरों में कुछ करारे शॉट लगाते हुए टीम को एक बेहतरीन जीत दिला दी।

Advertisement

हालांकि, इस हार के बाद सबसे ज्यादा फैंस के निशाने पर टीम इंडिया के विकेटकीपर संजू सैमसन हैं। दरअसल, कुलदीप यादव की गेंद पर सैमसन ने DRS लेने से मना कर दिया था लेकिन बाद में रिप्ले में साफ देखा जा सकता था कि गेंद सीधा स्टंप्स पर जाकर लग रही थी।

Advertisement

यह घटना आठवें ओवर में हुई जब दासुन शनाका कुलदीप यादव की गेंद पर स्वीप करने की कोशिश में चूक गए। गेंद पैड के बीच में लगी लेकिन मैदानी अंपायर ने अपील को ठुकरा दिया। इस बीच, कुलदीप यादव पूरी तरह से आश्वस्त थे कि बल्लेबाज़ आउट है और वो कप्तान शिखर धवन को DRS लेने के लिए कहते हुए देखे गए।

हालांकि, विकेटकीपर संजू सैमसन कुलदीप यादव से सहमत नजर नहीं आए और उन्होंने शिखर धवन को DRS लेने से मना कर दिया। संजू की इस गलती के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। आइए देखते हैं कि फैंस इस युवा खिलाड़ी को कैसे ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार