Twitter Reactions on 46 All Out: बेंगलुरु टेस्ट में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 31.2 ओवर खेलकर सिर्फ 46 रन ही बना पाई। इस दौरान विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, और रविचंद्रन अश्विन तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। भारतीय टीम के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

Advertisement

46 रनों पर ऑलआउट होने के साथ ही भारत ने एशिया में एक टेस्ट पारी में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।  इससे पहले साल 1986 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज 53 रन पर ऑलआउट हुई थी। इसके साथ ही 91 साल के इतिहास में भारत की धरती पर पहली बार कोई भी टीम 50 रन से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई है। इससे पहले 2021 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम 62 रन पर ऑलआउट हुई थी।

Advertisement

इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भारतीय फैंस का गुस्सा होना ज़ायज भी है और यही कारण है कि वो सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के मीम्स और पोस्ट करके भारतीय टीम के प्रति अपनी निराशा व्यक्त कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि भारतीय फैंस किस तरह से अपनी निराशा दिखा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार