IPL 2023 का 11वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ रियान पराग 11 गेंदों पर महज 7 रन बनाकर आउट हुए। रियान को रोवमैन पॉवेल ने 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्लीन बोल्ड करके आउट किया। पराग के खराब प्रदर्शन के कारण सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने रियान पराग की तस्वीर शेयर करके उन्हें ट्रोल किया। यूजर ने लिखा 'रियान पराग टेस्ट का बेस्ट प्लेयर है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'रियान पराग इसका जीता-जागता उदाहरण हैं कि कैसे सालों-साल नॉन-परफॉर्मर रहने के बाद भी राजनीति आपकी जगह बचा सकती है।' एक अन्य यूजर ने अपना गुस्सा दिखाते हुए रिएक्ट किया है। उन्हो्ंने लिखा, 'रियान पराग का एक ओर लो-स्कोर, लेकिन वह अभी भी राजस्थान रॉय्ल की प्लेइंग इलेवन में होगा।'

Advertisement

बता दें कि इस सीजन भी रियान पराग अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। रियान ने आईपीएल 2023 में अब तक तीन मैचों में 11.33 की औसत के साथ सिर्फ 34 रन बनाए हैं। पिछले सीजन यानी आईपीएल 2022 में भी पराग का औसत महज 16.54 का रहा था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने 17 मैच खेले। रियान ने इस दौरान सिर्फ 183 रन बनाए थे।

गौरतलब है कि जहां इस मैच में एक तरफ रियान पराग ने 11 गेंदों पर 7 रनों की खराब पारी खेली, वहीं दूसरी तरफ उन्हीं की तरह एक युवा बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने 31 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्का जड़कर कुल 60 रन ठोके। जायसवाल ने अपनी पारी में 193.55 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। यशस्वी और जोस बटलर के बीच पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई थी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार