सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा और श्रेयस अय्यर से जुड़ी एक तस्वीरें जंगल में लगी आग की तरह वायरल हो रही है। इस तस्वीर को खुद धनश्री वर्मा ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीर में धनश्री वर्मा के साथ उनकी कई सारी सहेलियां और श्रेयस अय्यर नज़र आ रहे हैं। यही वजह है अब फैंस लगातार ही इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

Advertisement

ट्विटर पर एक यूजर ने धनश्री और श्रेयस की तस्वीर देखकर लिखा, 'चहल भाई के लिए न्याय चाहिए।' एक यूजर ने चहल से जुड़े मीम को शेयर किया और रिएक्ट करते हुए कहा, 'धीरे-धीरे सब समझ में आ रहा है क्यों श्रेयस अय्यर ने इंजर्ड होने का नाटक किया।' एक यूजर ने कहा भाई चहल, इसकी को सर्जरी होने वाली थी? ये धनश्री के साथ क्या कर रहा है?

Advertisement

बता दें कि श्रेयस अय्यर और धनश्री वर्मा काफी अच्छे दोस्त हैं। इससे पहले भी यह दोनों कई बार एक दूसरे के साथ नज़र आ चुके हैं। बात करें अगर युजवेंद्र चहल की तो वह इस समय आईपीएल सीजन 16 में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं। श्रेयस अय्यर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। भारतीय टीम का यह स्टार बल्लेबाज़ बैक इंजरी के कारण परेशान है।

गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर हो चुके हैं। भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के दौरान अय्यर को बैक इंजरी की शिकायत हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में टेस्ट करवाने के लिए ले जाया गया था। अपनी इस चोट के कारण श्रेयस आईपीएल के अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी नहीं खेल पाएंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार