21 वर्षीय रियान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यहां उन्हें खूब प्यार मिला है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वर्ग ऐसा भी है जिसने इस युवा क्रिकेटर को खूब ट्रोल किया है। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल, हाल ही में रियान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में रियान नेट्स में गेंदबाज़ी करते नज़र आए हैं। रियान स्टार गेंदबाज़ अश्विन का एक्शन कॉपी कर रहे हैं जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए रियान ने लिखा, 'Cooking something' अब फैंस ने इस पर जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने रियान को ट्रोल करते हुए लिखा, 'अच्छा होगा अगर किचन में रहो और कुछ बनाओ। संजू आईपीएल ट्रॉफी डिजर्व करता है। RR से दूर रहो और आईपीएल के दौरान PC पर गेम खेलो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं तुमसे तुम्हारे एटिट्यूड के कारण नफरत करता हूं।' ऐसे ही कई रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं।
RR ने किया है रिटेन: बता दें कि रियान पराग पर उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स खूब भरोसा करती है। RR ने आगामी सीजन से पहले रियान को रिटेन किया है। अब तक आईपीएल में वह कुल 47 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बैट से 124.88 की स्ट्राइक रेट से 522 रन निकले हैं। पिछले सीजन रियान का स्ट्राइक रेट 138.64 का रहा था।