'युवराज सिंह को पीट-पीटकर बड़ा क्रिकेटर बना दिया, अर्जुन तेंदुलकर को MI में तो खेलने लायक बना ही देंगे'

Updated: Sat, Sep 24 2022 13:51 IST
Cricket Image for Twitter Reaction On Yuvraj Singh Father Yograj Singh Train Sachin Tendulkar Son Ar (Yograj Singh train Arjun Tendulkar)

Yograj Singh train Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपने करियर को रिवाइव करने के लिए मुंबई की टीम छोड़कर गोवा के साथ जुड़ चुके हैं। अर्जुन तेंदुलकर को उम्मीद है कि गोवा टीम से उन्हें खेलने का मौका मिलेगा और उनके करियर को नई उड़ान मिलेगी। इस बीच अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी ट्रेनिंग को और मजबूत करने के लिए युवराज सिंह के पिता और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर योगराज सिंह को अपना गुरु बनाया है।

अर्जुन तेंदुलकर योगराज सिंह की क्रिकेट अकादमी में अपनी स्किल्स पर काम कर रहे हैं। अर्जुन और योगराज सिंह की तस्वीर सामने आने पर फैंस जमकर और मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जब इन्होंने युवराज को पीट-पीटकर बड़ा क्रिकेटर बना दिया तो अर्जुन तेंदुकर को मुंबई इंडियंस में तो खेलने लायक बना ही देंगे।'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये बहुत अच्छे कोच हैं इन्होंने मिल्खा सिंह को भी ट्रेनिंग दी है।' एक ने लिखा, 'गया अर्जुन तेंदुलकर का करियर का पानी में।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड टूट गया समझो।' वहीं अन्य यूजर भी एक से बढ़कर एक रिएक्शन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: संन्यास लेने के बावजूद धोनी कोई 'लीजेंड' टूर्नामेंट क्यों नहीं खेलते?

बता दें कि 23 साल के अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। 2 साल से मुंबई की टीम से जुड़े रहने के बावजूद अर्जुन को अबतक आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस टीम ने 20 लाख रुपए देकर अर्जुन को अपने स्कवॉड में शामिल किया था।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें