Shubman Gill Strike Rate: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच तीन मैचों टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में शनिवार (7 जनवरी) को खेला गया था जिसे हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई में ब्लू आर्मी ने 91 रनों से जीता। इस मैच में युवा सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 46 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, इसकी वजह है गिल का स्ट्राइक रेट।

Advertisement

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएकशन स्टेडियम में जहां एक तरफ सभी बल्लेबाज़ों ने तूफानी बल्लेबाज़ी की, वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल ने 36 गेंदों पर महज़ 46 रन बनाए। गिल के बैट से 2 चौके और 3 छक्के निकले जिसके बाद उनका स्ट्राइक रेट 127.78 का रहा। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी खेला। राहुल त्रिपाठी (218.75), सूर्यकुमार यादव (219.61), और अक्षर पटेल (233.33) ने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। यही वजह है अब गिल की ट्रोलिंग हो रही है।

Advertisement

सोशल मीडिया एक यूजर ने शुभमन गिल की बैटिंग देखकर रिएक्ट किया और लिखा, 'टी20 के पावरप्ले में मेडन ओवर खेलने का घमंड है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सलामी बल्लेबाज में जो चीज हमें सबसे ज्यादा पसंद है, वह पावरप्ले में मेडन ओवर खेलना है और अंदाजा लगाइए कि प्रोफेसर केएल और उनके उत्तराधिकारी शुभमन गिल दोनों ने इस कौशल में क्या महारत हासिल की है।' ऐसे ही कई रिएक्शन देखने को मिले हैं।

बता दें कि शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज के पहले मैच में डेब्यू किया था, लेकिन यह सीरीज उनके लिए कुछ खास नहीं रही। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में गिल को तीनों ही मुकाबलों में खेलने का मौका मिला, लेकिन वह अपनी छाप नहीं छोड़ सके। गिल ने तीन मैचों में 19.33 की औसत से महज़ 58 रन जोड़े। इसके में आधे से ज्यादा रन तीसरे मैच में (46) आए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार