Pakistan vs Australia 3rd Test: पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लाहौर में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 115 रनों से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीत लिया। इस जीत के बाद एकतरफ ऑस्ट्रेलिया की चौतरफा तारीफ की जा रही है तो वहीं पाकिस्तानी टीम की हार पर फैंस जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल बाद पाकिस्तान का दौरा कर रही थी और जिस अंदाज़ में पैट कमिंस की टीम ने इन तीन टेस्ट मैचों में खेला उसे देखकर पुरानी ऑस्ट्रेलियाई टीम की यादें ताज़ा हो गई। ऑस्ट्रेलिया की जीत के सूत्रधार उस्मान ख्वाजा रहे जिन्होंने पूरी सीरीज में पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की धुनाई की और ऑस्ट्रेलिया को पहाड़नुमा स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

पाकिस्तान की हार के बाद फैंस जमकर मीम्स बरसा रहे हैं और कमेंट्स करके अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं। वहीं, भारतीय फैंस भी मौके पर चौका मारने से पीछे नहीं हट रहे हैं। एक फैन ने अपने ट्वीट में पाकिस्तानी टीम को ट्रोल करते हुए लिखा, अपने बाप को भेज तेरे बस की बात नहीं है।' इस फैन का इशारा टीम इंडिया की तरफ है जिसने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर दो बार लगातार हराया है। वहीं, एक और फैन ने लिखा कि ऑस्ट्रेलिया को कैसे हराना है ये पापा से सीखो। आइए आपको दिखाते हैं कि फैंस किस तरह से बाबर आज़म की टीम के मज़े ले रहे हैं।

बाबर आज़म की टीम इस पूरी टेस्ट सीरीज में डिफेंसिव नज़र आई और हर बार टेस्ट मैच बचाती हुई दिखी। यही कारण है कि फैंस लाहौर में मिली हार के बाद बाबर आज़म की टीम को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार