14 मई। आईपीएल 2019 के फाइऩल में सीएसके को मुंबई इंडियंस ने 1 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम चौथी दफा आईपीएल का खिताब जीतने में सफल हो गई है।

Advertisement

आपको बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी कमाल की रही और जिस तरह से आखिरी ओवर में उन्होंने लसिथ मलिंगा का इस्तमाल कर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई वो एक कुशल कप्तान की निशानी है।

Advertisement

गौरतलब है कि लसिथ मलिंगा ने अपने 3 ओवर में 42 रन खर्च कर दिए थे लेकिन फिर भी आखिरी ओवर में रोहित शर्मा ने अनुभवी लसिथ मलिंगा से कराई और परिणाम मुंबई इंडियंस की ओर पलट दिया।

आईपीएल में कप्तानी रिकॉर्ड 

आपको बता दें कि साल 2013 में रोहित शर्मा पहली दफा मुंबई इंडियंस के कप्तान बनाए गए थे और साथ ही विराट कोहली भी इसी साल आरसीबी के कप्तान बनाए गए।

एक तरफ जहां रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 4 दफा आईपीएल का खिताब जीताया है तो वहीं कप्तान कोहली एक भी बार आरसीबी की टीम को आईपीएल का खिताब नहीं दिला पाएं हैं। 

Advertisement

ऐसे में अब ट्विटर पर कोहली को लेकर कई बातें होने लगी है और खासकर फैन्स अपने कमेंट में कह रहे हैं कि रोहित शर्मा को कम से कम टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का कप्तान बना देना चाहिए। 

इतना ही नहीं सहवाग ने भी एक चैट शो में रोहित शर्मा को धोनी के बाद भारत का बेस्ट कप्तान घोषित किया है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार