21 जनवरी। बांग्लादेश ने मंगलवार को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की है। रकिबुर हसन की अगुआई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बूते बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड को 30.3 ओवरों में सिर्फ 89 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इस लक्ष्य को बांग्लादेश ने 16.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

तानजीद हसन के रूप में बांग्लादेश ने अपना पहला विकेट बिना खाता खोले खो दिया था। शमिम हुसैन (10) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 18 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। परवेज हुसैन 25 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए।

Advertisement

बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 35 रन था यहां से तौहित ह्दॉय और महमदुल हसन रॉय ने विकेट पर खड़े रहते हुए टीम को जीत दिलाई। तौहिद ने नाबाद 17 और हसन ने नाबाद 35 रन बनाए।

स्कॉटलैंड के लिए यह तीनों विकेट फिश्चर केओघ ने लिए।

इससे पहले, स्कॉटलैंड के बल्लेबाज बांग्लादेशी गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए। उसके तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंचे। उजेर शाह ने सबसे ज्यादा 28, जैमी केर्न्‍स ने 17 और एंगस गाय ने 11 रन बनाए।

बांग्लादेश के लिए हसन ने चार, शोरीफुल इस्लाम और तनजीम हसन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। शमीम हुसैन और मृत्युंजय चौधरी को एक-एक विकेट मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार