आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में न्यूज़ीलैंड और नामीबिया के बीच एक अहम मुकाबला खेला जा रहा है। जहां टॉस हारकर न्यूज़ीलैंड ने पहले बैटिंग की और स्कोरबोर्ड पर 163 रन टांग दिए। इसका मतलब ये है कि नामीबिया को मैच जीतने के लिए 164 रन की दरकार होगी।

Advertisement

 इस मैच में कीवी कप्तान केन विलियमसन ने भी शानदार बल्लेबाज़ी की। इस दौरान उनके बल्ले से एक तीर जैसा सीधा शॉट निकला जिससे अंपायर ने बड़ी मुश्किल से अपनी ज़ान बचाई। जिस समय विलियमसन ने ये शॉट लगाया उस समय सामने अंपायर पॉल राइफल खड़े हुए थे।

Advertisement

ये घटना कीवी पारी के 12वें ओवर के दौरान घटी जब केन विलियमसन सामने बल्लेबाज़ी कर रहे थे और कार्ल ब्रिकेनस्टॉक गेंदबाज़ी कर रहे थे। उनके इस ओवर की दूसरी गेंद ओवरपिच थी जिस पर विलियमसन ने बिल्कुल सीधा शॉट मारा और गेंद गोली की रफ्तार से अंपायर के पास से निकली।

इस शॉट में इतनी रफ्तार थी कि गेंद अंपायर पॉल राइफल की शर्ट को छूते हुए टकराकर गई। अगर ये गेंद उनके लग जाती तो वो गंभीर रूप से चोटिल हो सकते थे लेकिन वो कहते हैं ना कि ज़ान बची तो लाखों पाए, ऐसा ही कुछ अंपायर पॉल राइफल के साथ हुआ।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार