India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान 336 रन बनाए। टीम इंडिया को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का अहम योगदान दिया।

Advertisement

ऋषभ पंत ने 40 गेंदों पर 7 छक्के और 3 चौकों की मदद से 77 रनों की पारी खेली। हालांकि इस पारी के दौरान गेंदबाजों से ज्यादा खतरा उन्हें अंपायर वीरेंद्र शर्मा से रहा। अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने ऋषभ पंत को दो बार आउट गलत आउट दे दिया था। हालांकि दोनों बार ही पंत ने डीआरएस लेकर खुदका बचाव किया।

Advertisement

वीरेंद्र शर्मा इस खराब अंपायरिंग के बाद ट्विटर पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने वीरेंद्र शर्मा को ट्रोल करते हुए लिखा, ' अंपयार वीरेंद्र शर्मा ने अपनी तरह से कोशिश की पंत को रोकने की।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वीरेंद्र शर्मा को अंपायरिंग से हटाओ उन्होंने 2 खराब निर्णय दिया था।'

वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया। केएल राहुल ने नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए 114 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली थी। वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी अच्छे हाथ दिखाते हुए 66 रनों की पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार