खुलना (बांग्लादेश), 19 जनवरी | बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले अंतिम दो टी-20 मैचों के लिए टीम में दो नए चेहरे शामिल किए हैं। टीम में मुक्तार अली और मोसद्दक हुसैन को पहली बार शामिल किया गया है, जबकि चोटिल मुशफिकुर रहीम को टीम से बाहर कर दिया गया है। बीडीन्यूज24 डाट काम की रपट के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अंतिम दो टी-20 मैचों के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। मेजबान श्रृंखला में 2-0 से आगे हैं।

चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और अल-आमिन हुसैन को आराम देने का फैसला लिया है। टीम में तस्कीन अहमद और मोहम्मद शाहिद को जगह दी गई है। मुशफिकुर रविवार को हुए दूसरे मैच में चोटिल हो गए थे।

टीम के फिजियो बेयजेदुल इसलाम खान ने कहा, "मुशफिकुर के दांए पैर की मांसपेशियों में खिंचाव है। ढाका में उनका स्कैन किया जाएगा।" उन्होंने कहा, "आमतौर पर इससे उबरने में दो से तीन सप्ताह का समय लगता है। लेकिन, स्कैन के बाद ही हम उनकी सही हालात को जान पाएंगे।"
टीम : मशरफे बिन मुर्तजा (कप्तान), शाकिब अल हसन (उप-कप्तान), तमीम इकबाल, इमरुल कैस, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, तस्कीन अहमद, महमूदुल्ला, अराफत सनी, नुरुल हसन, मोहम्मद शाहिद, अबु हैदर रोनी, मोसद्दक हुसैन, मुक्तार अली।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार