कोलंबो, 22 नवंबर (CRICKETNMORE)| श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए अकिला धनंजय की जगह ऑफ स्पिनर निशान पैरीस को टीम में शामिल किया है।
Advertisement
आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, अकिला को पहले मैच के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन का दोषी पाया गया था। उन्हें अब शुक्रवार को ब्रिस्बेन स्थित नेशनल क्रिकेट सेंटर अपनी गेंदबाजी एक्शन के दौर से गुजरना होगा।
Advertisement
अकिला पर संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन का आरोप लगने के बावजूद उन्हें दूसरे टेस्ट मैच में खेलने की इजाजत दी गई थी जहां उन्होंने आठ विकेट चटकाए थे।
अकिला की जगह टीम में शामिल किए गए निशान ने अब तक केवल 12 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 38 विकेट हासिल किए हैं।