30 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। तेज गेंजबाज उमेश यादव ने 2015 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा 18 विकेट हासिल किए थे। मिचेल स्टार्क (22 विकेट) औऱ ट्रेंट बोल्ट (22 विकेट) के बाद सबसे ज्यादा विकेट लने वाले वह तीसरे खिलाड़ी थे। 

Advertisement

लेकिन 2019 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। पिछले काफी समय से विदर्भ एक्सप्रेस उमेश की गेंदबाजी में लाइन औऱ लेंथ की काफी समस्या रही है। मौजूदा आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हुए वह काफी मंहगे साबित हुए हैं। 

Advertisement

पिछले साल की शुरूआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लिमिटेव ओवर सीरीज के लिए टीम में मौका नहीं मिला था। इसके बाद आईपीएल में 2018 में अच्छे प्रदर्शन के बाद उमेश ने इंग्लैंड वनडे सीरीज और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो घरेलू वनडे मैचों में उमेश को मौका मिला। लेकिन इस दौरान वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके,जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड  खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें सिलेक्टर्स ने मौका नहीं दिया। 

 

दिल्ली के खिलाफ फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मिली हार के बाद आशीष नेहरा ने कहा था कि उमेश यादव आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे हैं।

उन्होंने कहा, "जिस तरह से बीते 4-5 महीनों में उनकी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट रही है, उसे देखकर पता चलता है कि उमेश निश्चित तौर पर आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे हैं। वह विश्व कप टीम में भी नहीं हैं। इस बात से पार पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं रहता है। वह स्टैंड बाई में भी नहीं हैं। यह निश्चित तौर पर उनके दिमाग में है। मुझे निजी तौर पर लगता है कि वह काफी प्रतिभाशाली हैं।"

इस पर जवाह देते हुए उमेश ने कहा, “ आशीष भाई ठीक सही हैं। मैं पिछले साल की तरह अच्छे एरिया मे गेंद नहीं डाल पा रहा हूं। पिछले साल मैं 80 प्रतिशत गेंद सही एरिया में डालता था,जबकि इस बार सिर्फ 60 प्रतिशत। वर्ल्ड कप में जगह ना मिलने की बात भी मेरे दिमाग में चल रही है।” 

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, “ जब आपको लगातार मौके नहीं मिलते हैं तो हम पर हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहता है। जो किसी को भी बरबाद कर सकता है। जब मुझे बताया जाता है कि मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं था, तो मैं निराश महसूस करता हूं। मैं सिलेक्शन पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता। मैं यही कह सकता हूं कि मैं निराश हूं क्योंकि मुझे पूरे मौके नहीं मिले।”  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार