बेंगलुरू, 27 सितम्बर| भारत-ए टीम ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को बांग्लादेश-ए टीम के साथ शुरू हुए एकमात्र अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। मेहमान टीम की पहली पारी 228 रनों पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने स्टम्प्स तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 161 रन बना लिए हैं।

कप्तान शिखर धवन ने चोट के बाद वापसी करते हुए 116 रनों की नाबाद पारी खेली। धवन और अभिनव मुकुंद (34) ने पहले विकेट के लिए 153 रन जोड़े। भारत ने 33 ओवर बल्लेबाजी की है। धवन ने 112 गेंदों पर 16 चौके और दो छक्के लगाए हैं। इससे पहले, बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बना सकी। एक समय उसने छह रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन शब्बीर रहमान (122 नाबाद) की उम्दा बल्लेबाजी ने उसे सम्भाल लिया।

श्ब्बाी और स्वागत होम (62) ने छठे विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी निभाई। भारत की ओर से वरुण एरॉन और जयंत यादव ने चार-चार विकेट लिए। 

 (आईएएनएस)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार