Most ducks vs India in Tests: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज (IND vs ENG Test) में संघर्ष कर रहे हैं। आलम ये है कि भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट (IND vs ENG 3rd Test) की पहली इनिंग में ये इंग्लिश बल्लेबाज़ अपना खाता तक नहीं खोल सका और 4 गेंदों का सामना करके जीरो के स्कोर पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गया। इसी के साथ अब एक महाशर्मनाक रिकॉर्ड जॉनी बेयरस्टो (Unwanted Record for Jonny Bairstow) के नाम हो गया है।

Advertisement

भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट हुए बेयरस्टो

Advertisement

जॉनी बेयरस्टो राजकोट टेस्ट में जीरो पर आउट होने के बाद अब भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अब तक कुल 8 बार ये शर्मनाक काम किया है। यही वजह है ये शर्मनाक रिकॉर्ड भी अब उनके नाम हो गया है।

जॉनी बेयरस्टो के अलावा दानिश कनेरिया और नाथन लियोन 7 बार भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में जीरो पर आउट हुए थे। वो संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। शेन वॉर्न और जेम्स एंडरसन भी इस लिस्ट में शामिल हैं, और वो छह-छह बार भारत के खिलाफ टेस्ट में जीरो पर आउट हुए हैं।

रन बनाने के लिए तरस गए हैं बेयरस्टो

Advertisement

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अब तक बेयरस्टो इंग्लैंड के लिए 5 इनिंग खेल चुके हैं जिसके दौरान उन्होंने महज 19.6 की इकोनॉमी से 98 रन ही जोड़े हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 37 रन रहा है। यही वजह है इंग्लिश टीम के लिए बेयरस्टो की फॉर्म एक चिंता का विषय बन चुकी है। गौरतलब है कि बेयरस्टो 17 बार टेस्ट क्रिकेट में जीरो पर आउट हुए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार