Renuka Singh Thakur Unwanted Record: गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) की अनुभवी तेज गेंदबाज़ रेणुका सिंह (Renuka Singh Thakur) ने शुक्रवार, 16 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के नवें मुकाबले में अपने कोटे के 4 ओवर में 41 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। गौरतलब है कि इसी बीच रेणुका ने अपने पहले ही ओवर में 23 रन लुटाए जिसके साथ ही अब उनके नाम एक बेहद ही अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, 30 साल की रेणुका अब WPL के इतिहास में एक इनिंग के शुरुआती ओवर यानी पहले ओवर में सर्वाधिक रन लुटाने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं। उन्होंने शबनीम इस्माइल का ये अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपने नाम किया है। बता दें कि शबनीम इस्माइल ने साल 2023 में यूपी वॉरियर्स के लिए गेंदबाज़ी करते हुए पारी के पहले ही ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 रन लुटाए थे।

Advertisement

WPL में एक पारी के पहले ओवर में सर्वाधिक रन देने वालीं गेंदबाज़

  • 23 रन - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स (रेणुका सिंह), मुंबई डीवाईपी, 2026
  • 20 रन - दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स (शबनीम इस्माइल), ब्रेबोर्न, 2023
  • 14 रन - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स (ग्रेस हैरिस), मुंबई डीवाईपी, 2023
  • 14 रन - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस (शबनीम इस्माइल), दिल्ली, 2024

बात करें अगर इस मुकाबले की तो खबर लिखे जाने तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपनी पारी के 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 156 रन बना चुकी है। मैदान पर राधा यादव (45 गेंदों पर 65 रन) और नादीन डी क्लर्क (5 गेंदों पर 4) की जोड़ी मौजूद है।

ऐसी है दोनों टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (प्लेइंग इलेवन): ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादीन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गुजरात जायंट्स महिला (प्लेइंग इलेवन): बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, एशले गार्डनर (कप्तान), शिवानी सिंह, जॉर्जिया वेयरहम, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, तनुजा कंवेर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार