27 जुलाई,पालेकेल (CRICKETNMORE)। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में  एक ऐसी घटना घटी जो टेस्ट मैच में पहली बार हुआ। पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका टीम को ओपनर बल्लेबाज दहाई अंक पर नहीं पहुंच पाए। श्रीलंका के तरफ से पहली पारी में ओपनर बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने ने केवल 5 रन बनाए तो साथ ही उनके साथी ओपनर बल्लेबाज केवल 4 रन बनाकर आउट हुए। आपको बता दें कि श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करन का फैसला किया था। पहली पारी में श्रीलंका की टीम केवल 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। इसके जबाव में जब कंगारु की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो श्रीलंकन ओपनर की तरह ऑस्ट्रेलिया के ओपनर भी असफल रहे। इस इंग्लिश गेंदबाज ने तोड़ दिया ग्लैन मैकग्राथ का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करने उतरे जो बर्न्स केवल 3 रन बना पाए और साथ ही टीम में वापसी कर रहे दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। श्रीलंका की धरती पर ऐसा पहली बार हुआ जब एक टेस्ट मैच की पहली पारी में दोनों टीम के ओपनर बल्लेबाज दहाई अंक पर नहीं पहुंच पाए। ब्रेकिंग: आईपीएल को टक्कर देने आ रही है सबसे बड़ी लीग

Advertisement

वैसें ऑस्ट्रेलिया की टीम भी पहली पारी में कोई कमाल का खेल नहीं दिखा पाई और केवल 203 रन पर सिमट गई। श्रीलंका के तरफ से रंगना हैराथ ने 4 विकेट चटकाए तो वहीं लक्षण संदकन को भी 4 विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से गेंदबाजी में नैथन लियॉन ने 3 विकेट झटके तो वहीं जोश हैजलवुड ने भी 3 विकेट चटकाए।

श्रीलंका की टीम अपनी दसूरी पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 6 रन बना लिए थे। श्रीलंका की टीम अभी भी 80 रन ऑस्ट्रेलिया से पीछे है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार