सुरेश रैना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है और इसके साथ ही जो लोग अगले आईपीएल में उन्हें खेलता देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे उनकी उम्मीदें भी टूट गई हैं। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में रैना को किसी भी फ्रैंचाइज़ी द्वारा नहीं चुना गया था, जिसके चलते वो संन्यास लेने पर मज़बीर हो गए और अब वो इस साल की शुरुआत में दुनिया भर की विभिन्न टी 20 लीगों में खेलते दिख सकते हैं।

Advertisement

रैना के संन्यास से उनके फैंस काफी निराश हैं। वहीं, रैना की रिटायरमेंट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रिएक्ट किया है। योगी जी का कहना है कि रैना में अभी काफी क्रिकेट बाकी था ऐसे में उन्हें संन्यास नहीं लेना चाहिए था। 

Advertisement

योगी जी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रिय सुरेश रैना! भले ही आज आपने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है, लेकिन मुझे लगता है कि अभी भी आप में बहुत क्रिकेट बाकी है! अपने अद्भुत खेल कौशल से आपने भारतीय क्रिकेट को नव क्षितिज पर पहुंचाया है। उत्तर प्रदेश को आप पर गर्व है।'

वहीं, योगी जी से पहले सुरेश रैना ने मंगलवार (6 सितंबर) को अपने ट्विटर अकाउंट से अपनी रिटायरमेंट की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा, “अपने देश और राज्य यूपी का प्रतिनिधित्व करना एक पूर्ण सम्मान की बात है। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार