पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) के रिश्तेदारों की हत्या के मामले में यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने मुख्य आरोपी छज्जू छैमार को गिरफ्तार कर लिया है। छज्जू छैमार को बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित उसके गांव पचपेड़ा से गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

पिछले साल अगस्त में सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार की हत्या की गई थी। इसके अलावा छज्जू छैमार और उसके साथियों द्वारा रैना के अन्य रिश्तेदारों का भी बड़ी बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। STF द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी छज्जू ने बताया कि वो अपने अन्य साथियों के साथ शाहपुर काडी में रहकर चादर और फूल बेचता था।

Advertisement

रेकी करने के लिए छज्जू छैमार के गिरोह में महिलाएं भी थीं। यही महिलाएं फूल बेचने के बहाने अशोक कुमार के घर घुसी थीं और सारी जानकारी इक्ट्ठा की थी। जिसके बाद गैंग के लोग घर को चिन्हित करके रात में घुसे और छतों पर सो रहे पुरुष और महिलाओं के साथ-साथ बच्चों को डंडे से मारकर घायल कर दिया और लूटपाट करके फरार हो गए।

इस घटना के बाद कुछ लोगों के गिरफ्तारी हुई थी लेकिन मुख्य आरोपी छज्जू छैमार फरार हो गया था।इस घटना के बारे में जिक्र करते हुए सुरेश रैना ने ट्वीट कर लिखा था, 'मेरे परिवार के साथ पंजाब में जो हुआ वह भयानक से परे था। मेरे फूफा की हत्या कर दी गई, मेरी बुआ और मेरे दोनों चचेरे भाइयों को गंभीर चोटें आईं। दुर्भाग्य से, मेरे चचेरे भाई का भी कल रात जीवन संघर्ष करने के बाद निधन हो गया। मेरी बुआ अभी भी बहुत नाजुक हालत में हैं और लाइफ सपोर्ट पर हैं।'

इस ट्वीट के साथ सुरेश रैना ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को टैग करते हुए मामले की जल्द से जल्द जांच करने के लिए आग्रह किया था। इसी घटना के बाद सुरेश रैना ने यूएई से आईपीएल 2020 टूर्नामेंट छोड़कर भारत वापस आने का फैसला किया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार