UP Warriorz vs Delhi Capitals, WPL Dream 11 Prediction

Advertisement

वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 का 20वां मुकाबला यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। यह दोनों ही टीम टूर्नामेंट के दूसरे चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। इसके अलावा यूपी और दिल्ली अपना पिछला मुकाबला जीतने के बाद एक दूसरे से भिड़ने वाली है।

यूपी वॉरियर्स के लिए टूर्नामेंट में अब तक ताहलिया मैकग्रा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। मैकग्रा 6 इनिंग में कुल 237 रन बना चुकी हैं, वहीं टीम की टॉप विकेट टेकर सोफी एक्लेस्टोन हैं जिन्होंने 7 मैचों में कुल 13 विकेट अपने नाम किये हैं। ग्रेस हैरिस (4 इनिंग में 216 रन) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो DC के लिए कप्तान मेग लैनिंग के बैट से सबसे ज्यादा रन निकले हैं। लैनिंग ने अब तक कुल 271 रन बनाए हैं। उनके अलावा शेफाली वर्मा ने भी 7 मैचों में 220 रन जोड़े हैं। टीम की सबसे सफल गेंदबाज़ शिखा पांडे हैं जिन्होंने 7 मैचों में 10 विकेट झटके हैं। मरिज़नने कप्प ने भी 9 विकेट अपने नाम किये हैं।

UP-W vs DC-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 21 मार्च, 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - ब्रेबोर्न स्टेडियम, मु्ंबई

UP-W vs DC-W, Pitch Report

ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां की पिच बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों को ही मदद करती है। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद करेगी। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन रहता है। स्पिनर्स गेम को इन्जॉय कर सकते हैं।

यहां पिछला मुकाबला गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला गया था जिसमें दोनों ही टीमों ने 160 से ज्यादा रन बनाए थे। यह मैच यूपी ने चेज करते हुए 3 विकेट से जीता था।

UP-W vs DC-W: Where to Watch?

वुमेंस आईपीएल के सभी मैच Sports 18 पर प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट मैच WPL को JIO Cinema पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

UP Warriorz vs Delhi Capitals, Dream 11 Team

विकेटकीपर - एलिसा हीली
बल्लेबाज - मेग लैनिंग, ग्रेस हैरिस
ऑलराउंडर - जेस जोनासेन, मरिजैन कैप, दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैकग्रा, पार्शवी चोपड़ा
गेंदबाज - सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़

UP Warriorz Probable Playing XI 

देविका वैद्य, एलिसा हीली (विकेटकीपर और कप्तान), किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्रा, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, सिमरन शेख, पार्शवी चोपड़ा, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़

Delhi Capital Probable Playing XI 

मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मरिज़नने कप्प, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, शिखा पांडे, पूनम यादव

इन पर खेल सकते हैं दांव- मरिज़नने कप्प, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्रा

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार