23 सितंबर। हाल ही में हार्दिक पांड्या ने एक फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट की थी कि कैसे वो अपने शुरूआती समय में ट्रक पर चढ़कर क्रिकेट मैच खेलने जाते हैं। हार्दिक पांड्या ने ऐसा फोटो पोस्ट कर यह बताने की कोशिश करी कि उनकी शुरूआती लाइफ काफी संघर्ष भरा रहा है।

Advertisement

वहीं इस फोटो पर अब उनकी गर्लफेंड के तौर पर चर्चा पा चुकी फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कमेंट किया है। उर्वशी रौतेला ने फोटो पर लिखा ' रेस्पेक्ट, मैं भी बास्केटबॉल खेलने के लिए ट्रेन से जाया करती थी।"

Advertisement

गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला के साथ हार्दिक पांड्या को लेकर काफी अफवाह उड़ी थी कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करने वाले हैं। खैर बाद में दोनों ने ऐसी अफवाहों के बकवास बताया था।

आपको बता दे कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में हार्दिक पांड्या का कोई खास कमाल देखने को नहीं मिला।

हार्दिक पांड्या तीसरे टी20 में 18 गेंद पर 14 रन बना सके थे तो वहीं गेंदबाजी से 2 ओवर में 23 रन खर्च किए। वैसे हार्दिक पांड्या की एक मात्र गेंदबाज रहे जो साउथ अफ्रीका का एक विकेट लेने में सफल रहे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार