अपनी अदाओं से दुनियाभर को अपना दीवाना बना चुकी बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इस समय अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन इसी बीच उन्होंंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से मदद की गुहार लगाई है।

Advertisement

दरअसल, उर्वशी की मम्मी मीरा रौतेला ने अपनी बेटी को एक तस्वीर भेजी है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी मम्मी के साथ खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं। विराट की ये तस्वीर बहुत पुरानी है जिसमें वो क्लीन शेव नजर आ रहे हैं।

Advertisement

उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उन दोनों तस्वीरों को शेयर किया जिन्हें उनकी मम्मी ने उन्हें भेजा है। उन्होंने कैप्शन में अपने फैंस से मदद मांगते हुए लिखा, 'अरे दोस्तों मुझे आप सभी की मदद की जरूरत है ! मेरी माँ मीरा रौतेला ने मुझे मैसेज के जरिए ये तस्वीर भेजी है। आपको क्या लगता है कि वो मुझसे क्या करवाना चाहती हैं, उनका सीक्रेट मकसद क्या है, मैं डरी हुई हूं।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार