चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में उर्विल पटेल ने में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे तेज पचास अपने नाम कर लिया।

Advertisement

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के 27 साल के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार (10 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में उर्विल ने मैदान पर आते ही चौकों-छक्कों की बारिश शुरू कर दी और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया।

Advertisement

नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे उर्विल पटेल ने सिर्फ 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने IPL 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक:

  1. यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स) – 13 गेंद
  2. उर्विल पटेल (चेन्नई सुपर किंग्स) – 13 गेंद
  3. केएल राहुल (पंजाब किंग्स) – 14 गेंद
  4. पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स) – 14 गेंद
  5. रोमारियो शेफर्ड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 14 गेंद

इतना ही नहीं, उर्विल पटेल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था, जिन्होंने साल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक:

  1. उर्विल पटेल – 13 गेंद
  2. सुरेश रैना – 16 गेंद
  3. मोईन अली – 19 गेंद
  4. अजिंक्य रहाणे – 19 गेंद
  5. डेवाल्ड ब्रेविस – 19 गेंद

उर्विल ने इस मुकाबले में 23 गेंदों में 65 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 34 गेंदों में 81 रन की साझेदारी की और चेन्नई को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए जोश इंगलिस ने 33 गेंदों में 85 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं शाहबाज अहमद ने भी 25 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाकर अहम योगदान दिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार