LSG vs RR: राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय  ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi IPL Runs) ने बुधवार (22 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में 11 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाए। भले ही इस पारी में सूर्यवंशी फ्लॉप रहे हो लेकिन उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

इस पारी के दौरान सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने 500 रन पूरे कर लिए और वह सबसे कम गेंदों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यवंशी ने सिर्फ 227 गेंदों में अपने 500 आईपीएल रन पूरे किए हैं। 

Advertisement

इस लिस्ट में उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में आईपीएल में 500 रन पूरे किए थे। 

सबसे कम गेंदों में 500 आईपीएल रन

वैभव सूर्यवंशी- 227 गेंद

ग्लेन  मैक्सवेल- 260  गेंद

Advertisement

प्रियांश आर्य- 278 गेंद

 पारी का चौथा ओवर करने आए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान के ओवर में सूर्यवंशी एक भी रन नहीं बना पाए और आखिरी गेंद पर उनका शिकार बने। आईपीएल 2026 में वह पहले गेंदबाज हैं जिन्होंने सूर्यवंशी को मेडन ओवर डाला है। 

मौजूदा आईपीएल सीजन में अभी तक सूर्यवंशी राजस्थान के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 7 पारियो में 36.28 की औसत औऱ 220.86 की  स्ट्राईक रेट से 254 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में लखनऊ ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। 

टीमें:

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्ग।

Advertisement

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव।

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे

Also Read: LIVE Cricket Score

लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट सब्स: हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अब्दुल समद
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार