Vaibhav Sooryavanshi Video: तिलक वर्मा की कैप्टेंसी वाली इंडिया-ए की टीम श्रीलंका के टूर पर है जहां वो बुधवार, 17 जून को ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में अफगानिस्तान-ए से टक्कर ले रहे हैं। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी एक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और तीन जीवनदान मिलने के बावजूद 28 गेंदों पर सिर्फ 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच ये मुकाबला दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां 15 साल के वैभव बिना खाता खोले आउट हो सकते थे। उन्होंने अपनी पारी की चौथी गेंद पर पॉइंट फील्डर को कैच दे दिया था, लेकिन यहां थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज़ के फेवर में फैसला दिया और वैभव जीरो के स्कोर पर पवेलियन लौटने से बच गए।
इसके बाद इंडिया-ए की इनिंग के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर और फिर आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर अफगानी फील्डर ने वैभव के दो कैच छोड़े। इस समय लग रहा था कि आज किस्मत पूरी तरह वैभव के साथ है और वो एक बड़ी पारी जरूर खेलेंगे, लेकिन आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर फ़रीदून दाऊदज़ई ने वैभव की इनिंग पर ब्रेक लगा दिया और उन्हें अपनी शॉट गेंद पर फंसाकर ख़ालिद तानीवाल के हाथों कैच आउट करवाया।
बताते चलें कि 15 साल के वैभव ने IPL19 में धमाल मचाकर सभी क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस का ध्यान खींचा था, यही वज़ह है उन्हें छोटी उम्र में भी इंडिया-ए की स्क्वाड में चुना गया। हालांकि वो श्रीलंका टूर पर कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाए और उन्होंने 4 इनिंग में 29.25 की औसत से सिर्फ 117 रन जोड़े। हालांकि वैभव के परफॉर्मेंस में पॉजिटिव ये है कि वो बहुत बुरी तरह फ्लॉप नहीं हुए हैं और उन्होंने श्रीलंका की स्लो पिच पर 150 प्लस की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है।
Vaibhav survives the scare! Third umpire says NOT OUT
— Sony LIV (@SonyLIV) June 17, 2026
Watch #TalentTVCup LIVE on #SonyLIV & #SonySportsNetwork pic.twitter.com/txOaxjXdx3
बात करें अगर इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए मुकाबले की तो खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया अपनी पारी के 27 ओवर में 3 विकेट खोकर 177 रन बना चुकी है। मैदान पर तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र की जोड़ी मौजूद है।
Another life for Vaibhav! Afghanistan A put one down!
— Sony LIV (@SonyLIV) June 17, 2026
Watch #TalentTVCup LIVE on #SonyLIV & #SonySportsNetwork pic.twitter.com/c4y2Pz32Y6
ऐसी है दोनों टीमें
भारत ए (प्लेइंग XI): प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर।
Also Read: LIVE Cricket Score
अफगानिस्तान ए (प्लेइंग XI): इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तनीवाल, फैसल शिनोजादा, बहिर शाह, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), जाहिर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, फरीदून दाऊदजई।