Vaibhav Sooryavanshi Video: वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बुधवार, 01 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के दूसरे सेमीफाइनल (IND vs SL Semi Final) में धमाकेदार बल्लेबाज़ी की और श्रीलंका के सामने 21 गेंदों पर 180.95 की स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाए। इसी बीच वैभव ने कोरोगी की स्पोर्ट्स पार्क की Spinner Paradise Pitch (स्पिनों के लिए मददगार/स्पिनों के लिए स्वर्ग जैसी पिच) पर हड़कंप मचाया और श्रीलंकाई स्पिनर थरिंदु रत्नायके की जमकर कुटाई की।

Advertisement

ये घटना भारतीय टीम की पारी के पांचवें ओवर में घटी। थरिंदु रत्नायके कमाल की गेंदबाज़ी कर रहे थे और अपने कोटे का लगातार तीसरा ओवर डालने आए थे। उन्होंने अपने पहले दो ओवर में सिर्फ 12 रन देकर एक विकेट (संजू सैमसन) चटका लिया था। कुल मिलाकर वो भारतीय बल्लेबाज़ों को परेशान करके दबाव बना रहे थे।

ऐसे में 15 साल के वैभव ने जिम्मेदारी ली और थरिंदु को टारगेट करने का फैसला किया। उन्होंने 5वें ओवर की चौथी गेंद पर रिवर्स स्वीप खेला और थरिंदु को चौका लगाया। इसके बाद तो मानो शेर के मुंह खून लग गया हो। वैभव ने अगली गेंद पर बेबाक अंदाज में लॉन्ग ऑन की तरफ छक्का लगाया और फिर आखिरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर की तरफ चौका मारा।

तो ऐसे वैभव सूर्यवंशी ने एक स्पिन फ्रेंजली पिच पर श्रीलंकाई स्पिनर थरिंदु रत्नायके के तोते उड़ाए और तीन गेंदों पर लगातार चौके-छक्के लगाकर 14 रन जोड़े। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की पारी के दम पर श्रीलंका के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा है। गौरतलब है कि खबर लिखे जाने तक लंकाई टीम बल्लेबाज़ी करने मैदान पर उतर गई और उन्होंने पहले ओवर में 1 रन बनाकर अपने 2 विकेट खो दिए हैं।

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका टीम की प्लेइंग इलेवन: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), लसिथ क्रूसपुल्ले, सहन अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, अशेन बंडारा, चमिका करुणारत्ने, थरिंदु रत्नायके, वनुजा सहन, विजयकांत वियासकांत, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार