Varun Chakaravarthy Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच रविवार, 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में केकेआर के स्पिन गेंदबाज़ वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) एक बेहद ही खास सेंचुरी पूरी कर सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 34 वर्षीय वरुण चक्रवर्ती आईपीएल के इतिहास में अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 83 मुकाबले खेल चुके हैं जिसकी 82 इनिंग में उन्होंने 99 विकेट झटके हैं। यहां से अब वो मुंबई इंडिंस के खिलाफ मुकाबले में एक विकेट हासिल करते हैं तो वो आईपीएल टूर्नामेंट में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अपने सौ विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ये खास सेंचुरी पूरी करने वाले केकेआर के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
जान लें कि अब तक सिर्फ सुनील नारायण और आंद्रे रसेल ने ही आईपीएल में केकेआर के लिए सौ या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। सुनील नारायण के नाम आईपीएल में 189 मैचों की 187 पारियों में 192 विकेट दर्ज हैं। वहीं आंद्रे रसेल ने 133 मैचों की 114 पारियों में 122 विकेट झटके हैं।
आईपीएल में केकेआर के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर
- सुनील नारायण - 192 विकेट
- आंद्रे रसेल - 122 विकेट
- वरुण चक्रवर्ती - 99 विकेट
- पीयूष चावला - 66 विकेट
- उमेश यादव - 65 विकेट
इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि वरुण चक्रवर्ती के पास टी20 फॉर्मेट में अपने 200 विकेट पूरे करने का भी सुनहरा मौका है। वो टी20 में विकेटों का दोहरा शतक पूरा करने से सिर्फ 3 विकेट दूर हैं। वरुण चक्रवर्ती अब तक 150 टी20 मैचों में अब तक 197 विकेट झटक चुके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरून ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मथीशा पथिराना, नवदीप सैनी। प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती।