Varun Chakravarthy ODI Debut:  इंग्लैंड के खिलाफ रविवार (9 फरवरी) को कटक के बारबाती स्टेडियम में दूसरे वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने डेब्यू किया।  चक्रवर्ती को कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है, जिन्हें मैनेजमेंट द्वारा इस मुकाबले में आराम दिया गया है। 

Advertisement

वरुण भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में वनडे डेब्यू करने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 33 साल 164 दिन की उम्र में वनडे डेब्यू किया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर फारुख इंजीनियर हैं, जिन्होंने 1974 में वनडे डेब्यू किया था और उस समय उनकी उम्र 36 साल 138 दिन थी। 

Advertisement

बता दें कि वरुण ने 23 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें 59 विकेट अपने खाते में डाले औऱ इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 9 रन देकर 5 विकेट रहा है। 

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुई टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में वरुण का प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने पांच मुकाबलों मे 14 विकेट चटकाए थे। जिसके बाद उन्हें वनडे सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया।  बता दें कि 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी की शुरूआत होनी है औऱ वरुण टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह बनाने की रेस में हैं। 

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बता दें कि तीन मैचों की सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 1-0 से आगे है।  
इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए टीम में तीन बदलाव किए हैं। मार्क वुड, गस एटकिंसन और जैमी ओवरटन टीम में आए हैं और बाहर गए हैं जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स और जैकब बेथल।

वहीं भारत की टीम में भी दो बदलाव देखने को मिले हैं। यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव बाहर गए हैं औऱ विराट कोहली के साथ वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग इलेवन में आए हैं। चक्रवर्ती इस मुकाबले में से वनडे डेब्यू कर रहे हैं, उन्होंने 23 लिस्ट ए मैच खेले हैं जिसमें 59 विकेट चटकाए हैं। कुलदीप को इस मुकाबले में आराम दिया गया है। बता दें कि कोहली घुटने में चोट के कारण पहले वनडे में नहीं खेल पाए थे। 

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं। 

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार