मैनचेस्टर/नई दिल्ली, 07 अगस्त (हि.स.) । इंग्लैंड के धकड़ बल्लेबाज और पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ठंडे पड़ रहे जडेजा और एंडरसन विवाद को फिर से हवा देने की कोशिश की है। वॉन ने एंडरसन के अनौतिक बर्ताव की निंदा करने के बजाए उसे भारत के खिलाफ ऐसी निन्दनीय बर्ताव को जारी रखने का सुझाव दिया है। साथ ही एंडरसन को सीख दी है कि वो ऐसे अपनी आक्रामक्ता जारी रखे की भारत को शिकायत का बहाना भी ना मिल पाये ।

Advertisement

विदित हो कि एंडरसन को जडेजा को धक्का देने के मामले में आईसीसी न्यायिक आयोग ने निर्दोष करार दिया था । इस मामले में बीसीसीआई की समीक्षा की अपील भी नामंजूर कर दी गयी है । वॉन ने ऐसे में एंडरसन को सलाह दी है कि उसे मैदान पर अपने शब्दों में चयन में सतर्क रहना होगा ।

Advertisement

वॉन ने टेलीग्राफ में कॉलम में लिखा, जिम्मी को ओल्ड ट्रैफर्ड में भी छींटाकशी जारी रखनी चाहिए, लेकिन भारत को फिर से रिपोर्ट करने का कोई बहाना नहीं देना चाहिए। वह इंग्लैंड के लिये श्रृंखला जीत रहा है और दोनों टीमों के बीच राजनीतिक तनाव काफी बढ़ गया है इसलिए यदि वह फिर से किसी अनावश्यक विवाद में फंसता है तो इससे वह कमजोर पड़ जाएगा।

वॉन ने कहा, जब आप माइकल क्लार्क का पिछले साल ब्रिस्बेन में जेम्स एंडरसन को की गयी टिप्पणी सुनते हो या फिर जिम्मी महेंद्र सिंह धौनी को मोटा कह दे तो फिर अंपायर हस्तक्षेप करते हैं। जिम्मी समझ जाएगा कि वह गलत है और वह इस तरह की शब्दों के साथ अपना नाम नहीं जोड़ना चाहेगा। उसके बच्चों छोटे हैं और वह नहीं चाहेगा कि वे भविष्य में इस तरह की टिप्पणियों को पढ़े।

हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार