2 सितंबर। भारत की टीम को चौथा टेस्ट मैच जीतने के लिए 245 रन बनानें है। ऐसे में इस समय विराट कोहली और रहाणे संघर्ष भरी पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

दोनों के बीच 100 रन की पार्टनरशिप हो गई है। वहीं कप्तान के तौर पर कोहली ने 4000 रन कप्तान के तौर पर पूरे कर लिए हैं। आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इस मैदान पर पहली बार चौथे विकेट  के लिए 100 रनों की साझेदारी हुई है।

Advertisement

इसी क्रम में महान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक जमा दिया है। इसके साथ - साथ कोहली ने अपने नाम दिलचस्प रिकॉर्ड भी कर लिए हैं। स्कोरकार्ड

विराट कोहली भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जो भारत से बाहर एक टेस्ट सीरीज में 500 या उससे ज्यादा रन बनानें में सफल रहे। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

इसके अलावी कोहली पहले एशियाई कप्तान भी बने हैं जो इंग्लैंड में खेले गए सीरीज में 500 रन बनानें का कमाल कर दिखाया हो। 

यह दूसरी दफा है जब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोहली 500 से ज्यादा रन बनानें में सफल रहे हैं। इससे पहले साल 2016-17 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कोहली 655 रन बनानें में सफल रहे थे।

Advertisement

वैसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2014-15 में खेले गए टेस्ट सीरीज में कोहली ने कुल 692 रन बनाए थे जो किसी टीम के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में कोहली के द्वारा बनाया गया सर्वाधिक रन है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार