कोलकाता, 11 नवंबर (CRICKETNMORE)| रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-डी में शुक्रवार को खेले गए मैच में विदर्भ के बल्लेबाज आदित्य सार्वते के सिर पर बल्लेबाजी करने के दौरान चोट लगी। लेकिन, अच्छी बात यह रही कि चोट गंभीर नहीं थी। आदित्य कुछ समय बाद मैदान पर लौट आए। 

Advertisement

कल्याणी में बंगाल क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में सार्वते को उस वक्त चोट लगी जब वह 60 रन बनाकर खेल रहे थे। बंगाल की तरफ से पहला मैच खेल रहे इशान पोरेल की उठती हुई गेंद उनके सिर में लगी जिससे वह थोड़ी देर के लिए बेसुध हो गए। उन्होंने फौरन मैदान छोड़ दिया लेकिन थोड़ी देर बाद जब वह वापस आए तो सभी ने राहत की सांस ली। उन्होंने 93 गेंद में 89 रन बनाए। पोरेल ने उन्हें विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया।

Advertisement

बंगाल के साथ खेले जा रहे इस मैच में विदर्भ ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 499 रनों का स्कोर खड़ा किया है।

इस मैच में विदर्भ की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 259 रन जोड़े। फैज फजल ने 142 और संजय रामास्वामी ने 182 रन बनाए।

विदर्भ द्वारा खड़े किए गए विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगाल की शुरुआत खराब रही। एक रन पर ही उसका पहला विकेट गिरा। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बंगाल का स्कोर 89/3 था। कप्तान मनोज तिवारी 36 और कौशिक घोष 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार