Quickest 1000 Runs In List A Cricket: विदर्भ के ओपनिंग बल्लेबाज अमन मोखाड़े (Aman Mokhade) लिस्ट एक क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनान के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मोखाड़े ने सिर्फ 16 पारियों में यह मुकाम हासिल कर साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज ग्रीम पोलक की बराबरी की, वो भी 16 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे थे। 

Advertisement

मोखाड़े ने बतौर भारतीय भी लिस्ट में सबसे तेज 1000 रन पूरे किए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड देवदत्त पडिक्कल औऱ अभिनव मुकुंग के नाम था, जिन्होंने 17 पारियों में यह कारनामा किया था। उन्होंने यह कमाल 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कर्नाटक के खिलाफ किया, जहां उन्होंने 122 गेंदों में 138 रन बनाए और विदर्भ की छह विकेट से आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

उन्होंने 2025-26 रणजी ट्रॉफी के पहले लेग में सात पारियों में 96.16 की औसत से 577 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल था। वह 2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी विदर्भ के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर हैं। 9 पारियों में उन्होंने 97.62 की औसत से 781 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और एक अर्धशतक शामिल है। 

पांचवां शतक जड़कर वह विजय हजारे ट्रॉफी के एक ही एडिशन में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

मोखाड़े ने टूर्नामेंट की शुरूआत बंगाल के खिलाफ 110 रन की पारी से की थी। इसके बाद हैदराबाद और जम्मू औऱ कश्मीर के खिलाफ क्रमश: 82 और 139 रन की पारी खेली। चंडीगढ़ के खिलाफ खास नहीं कर पाए लेकिन फिर वापसी करते हुए बड़ौदा औऱ उत्तर प्रदेश के खिलाफ शतक लगाया। इसके बाद सेमीफाइनल में शतक जड़कर विदर्भ को विजय हजारे ट्रॉफी के खिताब के एक औऱ कदम पास पहुंचाया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार