महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अभी आईपीएल 2021 के प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं। 19 सितंबर को हुए मैच में चेन्नई की टीम ने मुंबई को 20 रनों से हरा दिया।

Advertisement

सीएसके का अगला मुकाबला 24 सितंबर को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ होगा। टीम अगले मैच से पहले तैयारी में जुट गई है और इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले न्यूजीलैंड के शानदार ऑलराउंडर मिशेल सैंटनर ने अभ्यास के दौरान सबको चौंका दिया।

Advertisement

दरअसल, सैंटनर स्पिन गेंदबाज हैं और लेकिन उन्होंने बाएं हाथ से तेज गेंद करने की कोशिश की। जब उन्होंने तेज गेंद फेकी तो चेन्नई के सभी खिलाड़ी वहां आसपास मौजूद थे और उन्होंने गेंद की गति को नापा जो 111 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की थी। सैंटनर ने एक और गेंद फेकी जो 126 किमी की रफ्तार की थी।

सैंटनर को अभी तक आईपीएल 2021 में मौका नहीं मिला है और हो सकता है जिस पिच पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिले वहां पर धोनी अपने इस खिलाड़ी को आजमा सकते हैं।

अगले मुकाबले में आरसीबी की टीम भले ही चेन्नई के सामने होगी लेकिन कही ना कही चेन्नई का पलड़ा थोड़ा भारी होगा। टीम के सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और कोहली की टीम को वो अगले मैच में कड़ी चुनौती देंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार