अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिज़वान के लिए विकेटकीपिंग और बल्लेबाज़ी एक आसान काम हो सकता है, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के नाम का उच्चारण करना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। प्रोटियाज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने के बाद, पाकिस्तानी स्टार विकेटकीपर को प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान दो दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के नाम का गलत उच्चारण करते हुए देखा गया।

Advertisement

रिजवान की प्रेस कॉन्फ्रेंस बिल्कुल ही मज़ाकिया प्रैस कॉन्फ्रेंस में बदल गई जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों एनरिक नोर्टजे और जॉर्ज लिंडे के नामों का गलत उच्चारण किया। भले ही रिजवान को पता था कि वो इन खिलाड़ियों के नाम का गलत उच्चारण कर रहे थे, लेकिन उन्होंने जिस तरह से प्रैस कॉन्फ्रेंस में बात की, उससे सारा माहौल मज़ाकिया हो गया। 

Advertisement

रिजवान ने कहा, "हसन भाई ने पांच आउट किए, उनका जो नोर्टजे है या नोकिया है, जो भी है उसने भी पांच विकेट लिए। मतलब ये है कि फास्ट बॉलर एक ही है। अब दूसरी पारी में आकर उनका जो लूंडी है उसने भी पांच विकेट लिए।'

रिज़वान का ये वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार