भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने तीसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। 

Advertisement

टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में 5 खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। संजू सैमसन, नितीश राना, चेतन सकारिया, के गौतम, राहुल चाहर टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर रहे हैं।

Advertisement

टॉस के दौरान एक मजेदार नजारा देखने को मिला। यह पहला मौका था जब इस सीरीज में शिखर धवन ने बतौर कप्तान टॉस जीता। टॉस जीतने के साथ ही शिखर धवन ने अपना जाना-माना और प्रसिद्ध 'Thigh celebration' किया।

शिखर धवन के इस अंदाज को देखकर मैच मैच रेफरी और श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका भी हंसने लगे।

भारत ने इस सीरीज को अपने नाम कर लिया है। पिछले मैच में भारत ने श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया था। इस वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच अब 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार