भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल उंगली में चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से भारत चले आए है।

Advertisement

क्रिकेट फैंस गिल को अब सीधा आईपीएल में क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए देखेंगे जब वह केकेआर की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाजी की कमान संभालने उतरेंगे।

Advertisement

गिल ने भी अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपने नए लुक से सभी का दीदार कराया। उन्होंने साइड से अपने बालों को छोटा करने के बालों का रंग भूरा कर लिया है। उन्होंने अपने नए लुक का खुलासा अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर करते हुए किया।

रील शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,"Switch it up."

यह रील वायरल हो चुकी है और इसको 250,000 से भी  ज्यादा लोगों ने देख लिया है। भारत टीम के लिए खेलने वाले उनके साथी जोड़ीदार क्रुनाल पांड्या ने भी कमेंट करते हुए उनके नए लुक की सराहना की।

केकेआर की ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ने भी कमेंट करते हुए लिखा," कौन-कौन इस रील को बार-बार देख रहा है ताकि वो इस नए लुक के साथ एडजस्ट कर जाए।"

Advertisement

बता दें कि आईपीएल के दूसरे चरण में अभी तक केकेआर की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। गिल ने अभी तक इस सीजन में 18.85 की औसत से केवल 132 रन ही बनाए है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार