वडोदरा, 4 अक्टूबर | जयंत यादव के 67 और सुमित कुमार के नाबाद 64 रनों के दम पर हरियाणा ने शुक्रवार को यहां संग्राम सिंह गायकवाड़ स्पोटर्स अकादमी में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में ओडिशा को चार विकेट से हरा दिया। ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश के कारण 46 ओवर प्रति पारी किए गए मैच में नौ विकेट खोकर 207 रन बनाए थे। हरियाणा ने 43.5 ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

हरियाणा ने 78 रनों पर ही अपने पांच विकेट खो दिए थे। उसकी जीत मुश्किल लग रही थी लेकिन जंयत और सुमित ने 128 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। जयंत ने अपनी पारी में 86 गेंदों का सामना किया और छह चौके मारे। सुमित ने 72 गेंदों की पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने वाली ओडिशा के लिए गोविंड पोडार ने 95 गेंदों पर 64 रनों का योगदान दिया। संदीप पटनायक ने 44 और सुजीत लेंका ने नाबाद 34 रन बनाए। हरियाणा के लिए हर्षल पटेल और सुमित ने तीन-तीन विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार