सेंचुरियन, 14 जनवरी| विराट कोहली ने भारत की पारी को मुरली विजय के साथ  संभाल लिया है। कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 16वां पचासा ठोक दिया है तो वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा अर्धशतक। लाइव स्कोर

Advertisement

आपको बता दें कि पहली पारी खेलने उतरी भारत को मोर्ने मोर्कल ने अच्छी शुरुआत से वंचित रख दिया। उन्होंने 28 के कुल स्कोर पर ही अपने ही गेंद पर लोकेश राहुल (10) को लपक कर मेजबान टीम को पहली सफलता दिलाई।

Advertisement

अगली ही गेंद पर चेतेश्वर पुजारा रन आउट होकर पवेलियन लौट लिए। इसके बाद हालांकि कप्तान और विजय ने विकेट पर अपने पैर जमा लिए और दोनों ने मिलकर अबतक 74 से ज्यादा रन की साझेदारी कर रखी है।

इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 335 रन बनाए थे। उसके लिए लिए एडिन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 94 रन बनाए। हाशिम अमला ने 82 और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 63 रनों का योगदान दिया। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार