23 नवंबर। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मिलकर खेल के लंबे प्रारूप में एक और मुकाम अपने नाम कर लिया है। यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे दिन-रात टेस्ट मैच के दूसरे दिन इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। इसी के साथ यह दोनों टेस्ट में चौथे विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरे नंबर की जोड़ी बन गई है।

Advertisement

इस जोड़ी ने पाकिस्तान के इंजमाम उल हक और मोहम्मद युसुफ, भारत के ही सौरभ गांगुली और सचिन तेंदलुकर, श्रीलंका के महेला जयावर्धने और थिलान समारावीरा से आगे निकल गए हैं।

Advertisement

कोहली और रहाणे अब सिर्फ पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक और यूनिस खान से पीछे हैं। इन दोनों ने 42 पारियों में 2763 रन बनाए हैं। इंजमाम-युसुफ ने 50 पारियों में 2677 रन, गांगुली और तेंदुलकर ने 44 पारियों में 2695 रन, जयावर्धने और समारावीरा ने 46 पारियों में 2710 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार